दनकौर (संवाद)। दनकौर थाना क्षेत्र के गांव हतेवा से तीन दिन से लापता 13 वर्षीय किशोरी की लोकेशन गाजियाबाद में मिली है। परिवार ने शुक्रवार को कोतवाली में शिकायत देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई थी और उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही थी। लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। हतेवा गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने मेंं शिकायत देकर बताया था कि उनकी बेटी 27 अगस्त को घर से लापता हो गई थी। परिवार के लोग उसे पास पड़ोस और रिश्तेदारों के यहां ढूंढ़ते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि किशोरी का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।