फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देने के नाम पर ठगी करने वाली न्यूयार्क की कंपनी पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देने के नाम पर ठगी में न्यूयार्क की कंपनी पर केस दर्ज
विज्ञापन


- नोएडा की कंपनी से 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के नाम पर 69 हजार अमेरिकी डॉलर फ्रॉड का आरोप

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देने के नाम पर ठगी के मामले में नोएडा के साइबर थाने में न्यूयार्क की मेडिकल उपकरण बनाने की कंपनी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि 69 हजार यूएस डॉलर (करीब 56 लाख रुपये) का भुगतान करने के बाद भी विदेशी कंपनी ने 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर नोएडा नहीं भेजे। साइबर क्राइम पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नोएडा के सेक्टर-3 स्थित मेसर्स एजुसॉफ्ट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी देश के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराती हैं। कंपनी की तरफ से साइबर क्राइम पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका की मेडिकल उपकरण बनाने वाली कंपनी डेविलबिलिस हेल्थकेयर के अधिकारी डेरेक लैंम्पर्ट, जोसेफ, साइमन फोस्टर समेत अन्य ने कोविडकाल में वर्ष 2020 में संपर्क किया था। ई-मेल से दोनों कंपनी के अधिकारियों से बातचीत हुई। अमेरिकी कंपनी ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देने का वादा किया था। इस कंपनी का मुख्यालय न्यूयॉर्क में है। आरोपियों ने नोएडा की कंपनी से 100 कंसंट्रेटर भेजने के नाम पर 69 हजार यूएस डॉलर ले लिया। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने मेडिकल उपकरण उपलब्ध नहीं कराया। नोएडा की कंपनी की तरफ से पुलिस से शिकायत की गई थी जिसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साइबर क्राइम थाने की प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है और इस मामले से जुड़े सभी तथ्यों को देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें