शहरवासियों ने कहा पहली बार मनाया गया अनूठा शिक्षक समारोह
- शिक्षाविद और सामाजिक संगठनों ने बताया अमर उजाला की अनूठी पहल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा /ग्रेटर नोएडा। शहर के सामाजिक संगठनों, उद्यमियों, कारोबारियों और शिक्षाविदों ने शिक्षक सम्मान समारोह को खूब सराहा l समारोह का हिस्सा बने सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि अमर उजाला ने अनूठी परंपरा की शुरुआत की है। यह मुहिम काबिले तारीफ है जिसमें बच्चे स्वयं अपने प्रिय शिक्षक का चुनाव करते हैं।
समारोह में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के 80 से अधिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। ग्रेटर नोएडा के एक्टिव सिटीजन ग्रुप के सरदार मंजीत सिंह, आलोक सिंह, आरके शाही और हरेंद्र भाटी ने बताया कि अमर उजाला समाज को राह दिखाने के लिए हमेशा नई मुहिम शुरू करता रहा है। इसका असर पूरे समाज पर पड़ता है। वहीं, आलोक नागर, रिंकू भाटी, अनिल भाटी और प्रमोद शर्मा ने भी इस कार्यक्रम को अनूठा बताते हुए कहा कि इससे शिक्षकों और विद्यार्थियोें के बीच अच्छा रिश्ता कायम होगा साथ ही पढ़ाई का स्तर भी सुधरेगा।
स्कूलों के प्रधानाचार्य सेंट जोसेफ के आल्विन पिंटो, जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल की मोनिका श्रीवास्तव ने भी अमर उजाला की मुहिम को सराहते हुए कहा की इससे विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जानकारी मिली। ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल सिरसा की प्रधानाचार्या मीनाक्षी बांगर और ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल पीपलका की प्रधानाचार्या नीना खोखर ने कहा कि अमर उजाला की इस पहले से शिक्षक खासे उत्साहित हैं। इससे शिक्षकों और विद्यार्थियों के व्यवहार में बदलाव आएगा, वहीं शिक्षा की गुणवत्ता भी बढ़ेगी। बिहारी लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मेहता सिंह और अमीचंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार द्विवेदी ने कहा कि प्रिय शिक्षक के चुनाव को लेकर गजब का उत्साह दिखा। एस्टर स्कूल की ओर से आकाश रावल, निधि, स्पर्धा, योगेंद्र, रीमा, अमित त्यागी, दीपक और संजय भी इस कार्यक्रम शरीक हुए।
वहीं, उद्यमी बीआर भाटी, विशारद गौतम समेत अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने बताया कि इससे शिक्षकों को और बेहतर गुणवत्ता परक शिक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा मिली। नेफोवा के मिहिर गौतम, गौरव पटेल, विकास कटिहार, दीपांकर कुमार, मनीष कुमार, शुभ्रा, राहुल यादव व नेफोमा के अध्यक्ष अन्नू खान व अविनाश सिंह, नोएडा के एक संगठन एक्टिव एनजीओ के प्रतिनिधियों ने कहा यह इस तरह का आयोजन प्रत्येक वर्ष होना चाहिए।
आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन अजय चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र नागर, संदीप नागर, यू-ट्यूबर संदीप मलिक, शिक्षाविद नमित भाटी, कवि ओम रायजादा, ममता तिवारी, संजय जायसवाल, ओमदत्त शर्मा व बिमलेश रावल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से सभी लोगों को एक दिशा मिलती है।