फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ और मारपीट करने पर 9 के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। क्षेत्र के एक गांव में कुछ बदमाशों द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामना आया है। आरोप है कि विरोध करने पर महिला के परिजनों के साथ बदमाशों द्वारा मारपीट की गई। पीड़ित महिला की शिकायत पर झिरका महिला पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात पीड़ित महिला ने झिरका पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 22 जनवरी को घर से लकड़ी लेने अपने बाडे़ में गई थी गांव के तौफीक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। जब वह तौफीक से छुड़ा कर भाग कर घर पहुंची तो उसने अपने परिजनों को सारी घटना से अवगत कराया। इसका विरोध करने पर आरोपी तौफीक ने मामदिन, शौकीन, वसीम, साबिर, तैयब, अनीश, साकिर समेत अन्य 9 युवकों ने उसके परिजनों के साथ मारपीट की। सिर में गंभीर चोट लगने से शिकायत करने में देरी हुई है। महिला हेड कांस्टेबल सरोज कुमारी ने बताया कि पीड़ित महिला की ओर से शिकायत दी गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें