्रनोएडा। सेक्टर-83 में 19 अगस्त को हुए हादसे में अमेरिकन कंपनी के सीनियर मैनेजर की मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इंजीनियर बाइक टैक्सी से जा रहे थे, कार की टक्कर से उनकी मौत हुई थी। फेज-2 थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। मेट्रो स्टेशन के आस-पास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। लखीमपुर असम निवासी अंकुर विकास बोरा बाइक टैक्सी से जा रहे थे। सेक्टर-83 मेट्रो यू-टर्न करते हुए कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक कैब चालक घायल हुआ था और विकास की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की बात सामने आई थी। इसके बाद बाइक टैक्सी पर दिए जाने वाले हेलमेट की क्वालिटी पर सवाल उठे थे। मामले में अब एसआई मोहित कुमार की तरफ से फेज-2 थाने में केस दर्ज करवाया गया है। ब्यूरो