डुमरियागंज। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 राजेंद्रनगर ( बैदोलागढ़) निवासी आफताब आलम ने एक व्यक्ति पर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी पर केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। पुलिस को दी गई तहरीर में आफताब आलम ने बताया कि 11 अक्तूबर को उनके मोहल्ले के युवक ने आपत्तिजनक और अमर्यादित फेसबुक पोस्ट वायरल किया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद