इटवा। क्षेत्र के खुनियांव के कंपोजिट विद्यालय करही खास में एक सामाजिक कार्यकर्ता की अगुवाई में आयोजित निशुल्क बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर में 117 मरीजों की जांच की गई। शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ. रजत चौरसिया ने किया।
मंगलवार को आयोजित शिविर में 372 मरीजों के पंजीकरण के सापेक्ष 117 मरीजों की जांच की गई। इनमें मोतियाबिंद के चार क्षय रोगी के दो व 54 लोगों की शुगर की जांच की गई। इस दौरान मनीषा, कविता, किसमतुन्निशा, चंद्रावती की गोदभराई व आर्यन व वीर का अन्नप्रासन कराया गया।
इस दौरान छायादार प्रजाति के चार पौधे भी लगाए गए। शिविर में जिला क्षय रोग अधिकारी एमएम त्रिपाठी, पीएन यादव, डाॅ. आरती यादव, मो. अरशद, महफूज आलम, डाॅ. सुनील, डाॅ. अजय, देवेशमणि तिवारी, सुजाला मिश्र, पंकज त्रिपाठी, सुमन श्रीवास्तव, कृष्णावती मौजूद रही। संवाद