फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार से बाहर निकलकर स्टंटबाजी और रील बनाने पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर की वर्मा मार्केट के सामने दो कार से बाहर निकलकर स्टंटबाजी और रील बनाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

22 नवंबर को शहर की वर्मा मार्केट के सामने कुछ युवक चलती दो कार में बाहर निकलकर रील बना रहे थे और स्टंटबाजी कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि जिन दो कारों से स्टंटबाजी की जा रही थी। वह शहर के मोहल्ला पंसारियान के साजिद अंसारी के यहां शादी मेें गाजियाबाद से आई थी। दोनों कार बरात में शामिल थीं। दोनों कार में गाजियाबाद के लोनी का इस्माइल, साउथ दिल्ली का मौहसीन आदि शामिल थे। इस दौरान अन्य यात्रियों को भी चोट लग सकती थी। यह यातायात नियमों का सीधे–सीधे उल्लंघन था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें