फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मारपीट में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के खैरपुर गुर्जर गांव में हुई मारपीट में पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट में फ्रैक्चर की पुष्टि होने पर एनसीआर को परिवर्तित कर मुकदमा दर्ज किया है। घटना 25 अक्तूबर की है। आरोप है कि गांव निवासी शशि खारी घर के आंगन में पशु को चारा दे रही थीं। इसी दौरान उनके जेठ के पुत्र मुकुल खारी, विपिन खारी और जेठ की पत्नी सुनीता खारी ने मारपीट किया था। इसमें उनके पति यशपाल खारी को गंभीर चोटें आईं। उनकी नाक की दोनों तरफ की हड्डियों में फ्रैक्चर है। फिलहाल घायल का इलाज जारी है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि के केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें