मेरठ। कचहरी में तारीख पर आए दिनेश की सरेराह पिटाई करनेए ईंट मारकर कार का शीशा तोड़ने की घटना में पत्नी ईशू सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। रिठानी परतापुर निवासी दिनेश की मां बिशनी ने ईशु, उसके प्रेमी प्रियव्रत राणा के अलावा मनोज, राजकुमार, ईशु की बहन नंदनी और उनके अधिवक्ता के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मारपीट, तोड़फोड़, एससीएसटी एक्ट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दिनेश और ईशु की शादी चार महीने पहले हुई थी। मनमुटाव के कारण दोनों अलग रह रहे हैं। दोनों ओर से परतापुर व मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गत 15 सितंबर को दिनेश तारीख कर कचहरी आया था। आरोप है कि उसकी दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पत्नी ईशु ने उसकी कार में तोड़फोड़ की और उसके साथ मारपीट की। पत्नी द्वारा पति की पिटाई की वीडियो लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दी थी। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि पहले पत्नी की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जब पति की ओर से उसकी मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।
-