फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। अवैध पटाखे की बिक्री के मामले में दौराला पुलिस ने एक दुकानदार समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार शाम मेरठ के हनुमान चौक निवासी अंकित सोनकर को कार में पटाखे ले जाते हुए पकड़ लिया था। पूछताछ में अंकित ने दौराला के दुकानदार नरेश से पटाखे खरीदने की जानकारी दी थी। पुलिस ने नरेश की दुकान की भी तलाशी ली थी। इस मामले में पुलिस ने अंकित और नरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। दोनों को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना नहीं होने दी जाएगी। पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें