फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्रा अक्षिका का सेपक टकरा में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। कक्षा नौवीं की छात्रा अक्षिका का सेपक टकरा में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ। अक्षिका एएस इंटर काॅलेज की अंग्रेजी माध्यम की छात्रा है। अंग्रेजी माध्यम की कक्षा नौवीं की छात्रा अक्षिका का सेपक टकरा खेल में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ। प्रधानाचार्य डाॅ. मेघराज सिंह ने बताया कि इस खेल में वालीबाल के नेट पर जिम्नास्ट की तरह कलाबाजी करते हुए गेंद को फुटबाल की तरह पैर से मारते हैं। यह दक्षिण पूर्व एशिया का पारंपरिक खेल है, जो फुटबाल वालीबाल और जिमनास्टिक का मिश्रण है। यह खेल विशेष रूप से थाईलैंड, मलयेशिया, इंडोनेशिया और फिलीपींस में बहुत अधिक लोकप्रिय है। अब भारत में भी इसकी लोकप्रियता काफी बढ़ रही है। अक्षिका गांव किशोरपुरा की रहने वाली है। उसके पिताजी पोस्ट ऑफिस में कार्यरत हैं और माता गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें