काशीपुर। विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज में दो लाख रुपये व कार की मांग को लेकर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी हाशमीन पुत्री लईक अहमद ने पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि 13 मई 2024 को उसका निकाह मोहसिन के साथ हुआ था। कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक रहा। उसके बाद पति मोहसिन, सास गुड्डी, देवर यासीन, मोबीन, ननद निदा उसको दो लाख रुपये व कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर बीती 11 जून 2025 को उसका पति उसको मायके छोड़ गया और कह कर गया कि जब तक दहेज की मांग पूरी न हो वापस मत आना। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है।