तावड़ू। नगर में महिला के साथ मारपीट और तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर ससुराल पक्ष के 4 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला शबनम निवासी धूढोली तहसील पुन्हाना ने बताया कि करीब 1 वर्ष पहले उसकी शादी आजाद निवासी वार्ड नंबर 8 तावडू के साथ हुई थी। आरोप है कि जेठ सोराब ने 17 अगस्त की रात उसके साथ बदसलूकी की। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। जब उसने शिकायत पति आजाद और सास जुबैदा से की तो उन्होंने भी उसके साथ मारपीट की।
साथ ही एक नजदीकी रिश्तेदार मुबारिक ने उनके पति को तीन तलाक देने के लिए उकसाया, जिसके बाद उसे तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। महिला के मुताबिक ससुराल पक्ष के लोगों से बिरादरी स्तर पर मामले का समाधान करने का करने की बात चल रही थी, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने आने से मना कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति आजाद, जेठ सोराब, सास जुबेदा और मुबारिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।