फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मारपीट मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के झुम्मनपुरा गांव के पास बाइक सवार दो युवकों को रोककर गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि खंडेरा गांव निवासी मनदीप कुमार छह सितंबर की शाम अतुल के साथ बाइक से दादरी से गांव लौट रहे थे। झुम्मनपुरा के पास अंकुर, अल्ली, प्रशांत और देव ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों ने मारपीट कर दी। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें