ग्रेटर नोएडा। जीरो पॉइंट के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पति के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि पत्नी के हाथ और कमर में चोट आई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सेक्टर-134 स्थित नगली गांव निवासी विनोद कुमार पत्नी ममता के साथ बाइक से बुलंदशहर में राखी बंधवाकर नोएडा लौट रहे थे। 29 अगस्त की शाम जीरो पॉइंट के पास पीछे से आई कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। अस्पताल में विनोद के पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। वहीं ममता के हाथ और कमर में चोट आई। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है। ब्यूरो