फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार चालक पर मुकदमा दर्ज

Sun, 21 Sep 2025 01:57 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने भोजावाला में कार से बुजुर्ग को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में चालक पर संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी कार चालक की पहचान कर रही है। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि 19 सितंबर को बाढ़वाला निवासी अभिषेक शर्मा कोतवाली आए। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर की सुबह भोजावाला निवासी उनके चाचा भीमदत्त शर्मा तप्पड़ मैदान की ओर गए थे। टहलते समय उनके चाचा को एक कार ने टक्कर मार दी। उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। ग्राफिक एरा अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। उनको 22 टांके आए हैं। जांघ और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें