फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नगर पालिका विकासनगर को मिला स्कॉच अवार्ड

Sun, 21 Sep 2025 01:56 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
दिल्ली में स्कॉच अवार्ड प्राप्त करते नगर पालिका विकासनगर के अ​धिशासी अ​धिकारी बीपी भट्ट। स्रोत  - फोटो : शहर में शनिवार को हंगामा कर रहे दुकानदारों से बात करती सदर विधायक।
विज्ञापन
नगर पालिका विकासनगर को शनिवार को दिल्ली में प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड से नवाजा गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट ने दिल्ली में अवार्ड ग्रहण किया। नगर पालिका को वर्षा जल प्रबंधन के क्षेत्र में यह अवार्ड मिला है। नगर पालिका यह अवार्ड प्राप्त करने वाली प्रदेश की पहली निकाय है। नगर पालिका ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में प्रदेश में 11वीं रैंकिंग हासिल की थी। कूड़ा मुक्त शहरों में विकासनगर को एक सितारा श्रेणी मिली थी। क्षेत्र ओडीएफ प्लस-प्लस की श्रेणी में आ गया है। विकासनगर शहर में बारिश में जलभराव सबसे बड़ी समस्या है। नगर पालिका ने वर्षा जल प्रबंधन के लिए जलभराव वाले स्थानों पर 26 सोख्ता गड्ढे बनाए थे। इससे काफी स्थानों पर लंबे समय तक जलभराव की समस्या दूर हो गई थी। भू जल को रिचार्ज करने में भी यह योजना बेहद कारगर रही। देश को बेहतर राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करने वाले लोगों, परियोजनाओं और संस्थाओं को सम्मानित करने वाले स्वतंत्र स्कॉच समूह ने नगर पालिका के वर्षा जल प्रबंधन की योजना की सराहना करते हुए शनिवार को दिल्ली स्थित सिल्वर ओक हैबिटेट सेंटर में अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट को सम्मानित किया। इस दौरान जेई जीबी पंवार, पंचमुखी सेवा समिति के सचिव आशीष रौथाण उपस्थित रहे।विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने सम्मान प्राप्त करने पर नगर पालिका को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका को इस स्तर तक पहुंचाने में अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट और सभी कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल ने कहा कि नगर पालिका सीमित संसाधनों के बाद भी नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसके लिए अधिशासी अधिकारी और पूरी टीम बधाई की पात्र है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें