फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर लाठी, डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। शिकरावा गांव में जुआ और सट्टा खाई करने वालों का विरोध करना पिता-पुत्र को भारी पड़ गया। आरोपियों ने गांव के ही असीम और कासम की लाठी, डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इससे वे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायल असीम की शिकायत पर मज्जल, आदिल, कादिर, बरकत, मुनरब, हसीना, इनायत, सहरूनी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने सहित आधा दर्जन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घायल असीम ने बताया कि वह गांव की एक दुकान पर बैठा था। किसी अन्य आदमी ने इस बारे में मज्जल से शिकायत कर दी कि असीम जुआ बंद करवाना चाहता है। इससे आरोपी नाराज हो गए और उन्होंने घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जांच अधिकारी मलखान ने बताया कि घायल असीम की शिकायत पर गांव शिकरावा निवासी दो महिलाओं सहित 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें