फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार पर लाठी-डंडों से हमला, 8 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। नगर के पटौदी चौक पर सब्जी बेचने वाले दुकानदार पर कुछ बदमाशों ने लाठी डंडों और सरिया से हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर 8 नामजद युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित अरसद निवासी गांव शिकारपुर ने बताया कि उसकी और उसके भाई की पटौदी चौक पर सब्जी की दुकान है। 3 जनवरी की शाम करीब 6:30 बजे उनकी दुकान के करीब पीड़ित के गांव निवासी साहिल और हाकम निवासी गांव भाजलाका के बीच झगड़ा हो गया।
पीड़ित का आरोप है कि झगड़े के कुछ समय बाद गांव भाजलाका निवासी मुस्ताक, आसिफ, तालिम, जुन्नू, कासिम, गिटटी मटटू और अशफाक लाठी डंडा, सरिया और हॉकी लेकर आए और पहुंचते ही उसके ऊपर हमला कर दिया। हमले में पीड़ित का पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए नलहड़ अस्पताल नूंह में भर्ती कराया गया है। मारपीट के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने पीड़ित के ब्यान पर आठ नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें