फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य के साथ मारपीट और फायरिंग, 6 के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। पुरानी रंजिश के के कारण उपमंडल के सिरौली गांव स्थित सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य के साथ मारपीट और फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ने 6 लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार शाम मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद अली ने बताया कि वह बृहस्पतिवार सुबह बीसरू गांव से सिरौली स्थित स्कूल के लिए जा रहा था। उस समय हारून, शौकीन, रहीशन, सहित अन्य 3-4 लोग बिसरू गांव से दूर गुलालता सड़क पर बैठे थे। जैसे ही वह वहां से निकल रहे थे तो आरोपियों ने उनपर लाठी, डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देने हुऐ अवैध हथियार से फायरिंग भी की। शोर सुनकर गांव के कुछ लोग बचाने के लिए भाग कर आए।
रणवीर सिंह, जांच अधिकारी थाना बिछौर ने बताया कि प्रिसिपल मोहम्मद अली की शिकातय पर गांव बीसरू निवासी हारून पुत्र अब्दूल, शौकीन पुत्र हारून व रहीशन पत्नी हारून सहित अन्य 4 लोगों के खिलाफ मारपीट व आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें