फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक मामले में 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। खंड के गांव फिरोजपुर नमक स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर लीक मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बोर्ड उपाध्यक्ष की शिकायत पर केंद्र अधीक्षक अशोक कुमार और लिपिक कपिल जैन को कल ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि, अन्य आरोपी त्रिलोचन और सत्यपाल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इस मामले के जांच अधिकारी मुनीपाल ने बताया कि पुलिस ने बोर्ड अधिकारियों की शिकायत पर केंद्र अधीक्षक अशोक कुमार और कपिल जैन को सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए केंद्र अधीक्षक व लिपिक को मंगलवार को नूंह अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि अन्य दो आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपी पुलिस गिरफ्त से अभी दूर हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पेपर लीक कराने में इन सभी ने एक योजना के तहत कार्य किया है। बोर्ड अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ और कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें