तावडू। तावडू उपमंडल की एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति सहित 3 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक 2015 में उसकी शादी हुई थी। शादी में पर्याप्त दहेज दिया गया था। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग इससे संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद से ही वे अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जेठ ने दुष्कर्म किया और पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। तावड़ू पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।