नूंह। जिले में रविवार को कोरोना का एक नया मामला सामने आया वहीं 10 मरीज ठीक भी हुए हैं। नूंह शहर में एक केस मिला है। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि विभाग द्वारा कोरोना से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए सभी को सावधानियां बरतने की जरूरत है।
जिले में कोरोना के कुल 44 मरीज हैं। 1208 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 1139 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 25 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल 30718 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है, जिनमें से 28894 का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 1824 की निगरानी जारी है। 80242 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 77722 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 920 की रिपोर्ट आनी बाकी है।