फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के 7 मामलों में 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। अवैध खनन पर सर्वोच्च न्यायालय के प्रतिबंध के बावजूद क्षेत्र में अवैध खनन हो रहा है। पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चल रहे अवैध खनन के 7 मामलों में 26 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

ये सभी मामले खनन विभाग और वन विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर दर्ज किए गए हैं। खनन अधिकारी का कहना है कि पिछले साल गांव सालाका, मालाका, धुलावट, घुसपैठी, पाटूका, सिलखो, चाहलका, भगांह कोटा-खंडेलवाल में विभाग की टीम द्वारा पहाड़ों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अवैध खनन पाया गया। इसकी शिकायत तावडू पुलिस को दर्ज कराई गई।
पुलिस का तर्क है कि जांच करने पर इन मामलों में रविवार को अवैध खनन को लेकर आरोपी हारून, लियाकत निवासी गांव धुलावतट, मुश्ताक, लुकमान, खन्नु, निवासी गांव चाहलका, आरिफ, जफरू, मामन दीन, सुब्बी, जफरुद्दीन व आरिफ खान निवासी गांव खरक, दाऊद, अली, मुबीन, मुश्ताक, कासम निवासी गांव घुसपैठी, हसन, फकरू, मुल्ली व हारुन निवासी गांव धुलावट सहित कुल 26 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें