फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट मामले में 10 लोगों के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। बसई मेव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट मामले में पुलिस ने शनिवार को 2 नामजदों सहित 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक तेजपाल निवासी बसई मेव ने दी शिकायत में बताया कि एक सप्ताह पहले पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस में रहने वाले ज्ञानचंद और कौशल ने परिवार के 8 लोगों के साथ उनके घर में घुसकर लाठी, डंडों और पत्थरों से हमला कर कर दिया था। इस दौरान तेजपाल, रतनलाल, लिच्चो, कपिलदेव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तेजपाल के अनुसार गांव के कई लोग घटनास्थल पर आए, जिन्होंने उनकी जान बचाई। जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ितों का पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार को शिकायत मिलने के बाद 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है, जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें