ग्रेटर नोएडा के इकोटेक एक्सटेंशन-1 इलाके में रविवार दोपहर एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें दोपहर 1:15 बजे आग लगने की सूचना मिली।
विज्ञापन
कासना पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए आठ दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। दमकलकर्मी और पुलिस मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटें हैं। अधिकारियों ने बताया कि आग लगाने का कारण अभी पता नहीं चला है।