फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैल्जमैन से मारपीट कर 3250 रूपये छीनने का आरोप, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। पेट्रोल पंप पर कार्यरत सेल्समैन से मारपीट कर रुपये छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित असलम पुत्र नवाब निवासी गांव सिरोली थाना पुन्हाना ने पुलिस को बताया कि वह तावडू में निर्मल फिलिंग स्टेशन पर बतौर सेल्समैन कार्यरत है। गत 18 सितंबर रात्रि करीब 10 बजे शब्बीर निवासी गांव घुसपैठी पेट्रोल पंप पर आया और उसकी जेब पर हाथ मारते हुए जेब में रखे 3250 रुपये निकाल लिये। जब उसने विरोध किया और रुपये वापस मांगे तो आरोपी उसके साथ लात घूंसों से मारपीट करने लगा। पंप पर कार्य करने वाले अन्य कर्मचारी जब उसे बचाने दौड़े तो आरोपी पैसों को लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें