फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशि थरूर, राजदीप सरदेसाई व अन्य पर दिल्ली हिंसा में केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में भड़की हिंसा में गुरुग्राम पुलिस ने कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर तथा राजदीप सरदेसाई सहित आधा दर्जन पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन पर गलत ट्वीट कर हिंसा भड़काने का आरोप है। एसीपी डीएलएफ करण गोयल ने इसकी पुुष्टि की है।
विज्ञापन

एसीपी गोयल ने बताया कि इस मामले में शशि थरूर, राजदीप सरदेसाई तथा अन्य के खिलाफ 28 जनवरी को साइबर सिटी थाने में शिकायत दी गई थी। पुलिस के मुताबिक झाड़सा निवासी युवक ने शिकायत में कहा था कि इन्होंने आईटीओ पर किसान पर गोली चलने के बारे में फर्जी ट्वीट किया था। इससे माहौल खराब हुआ। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा152 ए, 153 बी, 505 और 124 ए के तहत साइबर थाने में मामला दर्ज कर किया है। इनके अलावा वरिष्ठ पत्रकार मृणाल पांडेय तथा परेश नाथ के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। नोएडा में भी इस तरह का केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें