फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जमीन पर कब्जे के झगड़े में चार लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन कब्जे के झगड़े में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उप निरीक्षक ध्वजवीर सिंह मुकदमे की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन




रुड़की कोतवाली को गांव नगला इमरती निवासी सईद ने तहरीर देकर बताया कि श्मशाद पक्ष के लोगों से रंजिश है। रंजिश में श्मशाद पक्ष के लोग उनकी जमीन पर गलत नियत रखकर कब्जा करने की फिराक में रहते हैं। आरोप है कि 18 अक्तूबर की सुबह पुत्र फरमान, सुलेमान और जावेद को पता चला कि उक्त जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। वहां पर सीमेंट के कॉलम खड़े कर दिए गए हैं।

पुत्रों ने श्मशाद पक्ष के लोगों से कॉलम हटाने की बात कही थी। आरोप है कि इन्हीं बातों से नाराज होकर श्मशाद पक्ष के लोगों ने तीनों पुत्रों पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया था। मारपीट में तीनों पुत्रों को चोट लगी थी। उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया था। वहां फरमान और सुलेमान की हालत को देखकर डॉक्टर ने उन्हें देहरादून रेफर कर दिया था। इंस्पेक्टर मनीष उपाध्याय ने बताया कि शमशाद, दिलशाद, अफजाल और अर्श निवासी नगला इमरती के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें