फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार्पेडिएम अकादमी 12 रन से विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। लीजेंड क्रिकेट मैदान पर जारी अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में कार्पेडिएम क्रिकेट अकादमी ने केसी एक्स एस्ट्रोलॉन क्रिकेट अकादमी को 12 रन से हराया। शतकीय पारी और तीन विकेट लेने वाले अयान मैन ऑफ द मैच रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए कार्पेडिएम अकादमी ने 25 ओवर में पांच विकेट पर 215 रन बनाए। अयान ने 116 रन की पारी खेली। दीपांशु खंतवाल ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए केसी एक्स एस्ट्रोलॉन अकादमी सात विकेट पर 203 रन ही बना सकी। राजीव कपूर ने 45 रन बनाए, जबकि कार्पेडिएम की ओर से अयान ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें