नोएडा। सेक्टर-75 स्थित स्पेक्ट्रम मॉल के बाहर खड़ी कार से बदमाशों ने इलेक्ट्रॉनिक सामान और नकदी चोरी कर ली। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने इसकी प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सेक्टर-61 निवासी लोकेश कुमार शर्मा ने बताया कि सात जुलाई की शाम कार खड़ी कर कुछ देर के लिए मॉल के अंदर गए थे। करीब 25 मिनट बाद मोबाइल पर कार में संदिग्ध गतिविधि का अलर्ट मिला। मौके पर पहुंचने पर कार का शीशा टूटा मिला और एप्पल मैकबुक, लेनोवो लैपटॉप, सैमसंग मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये नकद गायब मिले। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि वारदात में ठक-ठक गिरोह के बदमाश शामिल हैं। ब्यूरो