नोएडा। मोरना स्थित कंपोजिट विद्यालय में संकुल मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में शिक्षण तकनीकों, निपुण भारत मिशन और विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार के लिए अपनाई जा रही रणनीतियों पर चर्चा की गई। इस दौरान न्याय पंचायत के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक और शैक्षिक प्रस्तुतियां देकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने टीएलएम, नवाचार और गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धतियों पर अपने अनुभव साझा किए। प्रधानाध्यापिका शांति पांडेय ने कहा कि ऐसे आयोजन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सहयोगात्मक शिक्षण संस्कृति को मजबूत करने में सहायक होते हैं। ब्यूरो