फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: बारिश से भरा पानी, सेक्टर-95 अंडरपास में डूबी कार, शीशा तोड़कर निकले 10 लोग

Mon, 12 Oct 2026 10:04 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

बुलंदशहर के चोला गांव निवासी नीरज परिवार और परिचितों के साथ गुरुग्राम स्थित शीतला माता मंदिर से लौट रहे थे। मंदिर में बच्चे का मुंडन कराने के बाद सुबह करीब चार बजे वे सेक्टर-95 अंडरपास की ओर मुड़े।
विज्ञापन
सेक्टर-95 अंडरपास में डूबी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के बाद सेक्टर-95 अंडरपास में भरे पानी में रविवार तड़के एक कार फंस गई। कार में सवार 10 लोगों ने ड्राइवर की तरफ का शीशा तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने रस्सों की मदद से कार को बाहर निकलवाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


बुलंदशहर के चोला गांव निवासी नीरज परिवार और परिचितों के साथ गुरुग्राम स्थित शीतला माता मंदिर से लौट रहे थे। मंदिर में बच्चे का मुंडन कराने के बाद सुबह करीब चार बजे वे सेक्टर-95 अंडरपास की ओर मुड़े। बारिश के कारण पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा और कार बीच में बंद हो गई। उस समय अंडरपास में करीब चार से पांच फीट पानी भरा था। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें