फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने चार राहगीरों को मारी टक्कर: सड़क पार करते समय हुआ हादसा, यूट्यूबर ने पहुंचाया अस्पताल; चालक हिरासत में

Sat, 16 May 2026 05:15 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

शनिवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने चार राहगीरों को टक्कर मार दी। सभी घायल हुए। यूट्यूबर ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
यूट्यूबर की कार में घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सफीपुर के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक ही परिवार के चार राहगीर घायल हो गए। हादसा सेक्टर-148 नोएडा के पास उस समय हुआ। जब चार लोग सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। यूट्यूबर मृदुल तिवारी ने सभी घायलों को अपने गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

एसीपी ट्रैफिक पवन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। थाना नॉलेज पार्क पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार हादसे में घायल हुए सभी लोगों को हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन

साथ ही वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का कारण माना जा रहा है। घटना के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात सामान्य कराया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें