फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पानी टैंकर से कार टकराई, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक वैगनआर पौधे को पानी देने वाले प्राधिकरण के टैंकर से टकरा गई। उसके पीछे चल रहीं दो अन्य कार भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि इसमें कोई गंभीर रूप से चोटिल नहीं हुआ। दिल्ली के रहने वाले अमित पवार अपनी वैगनआर कार से एक्सप्रेसवे होते हुए परीचौक की ओर जा रहे थे। अमित की तेज रफ्तार कार सेक्टर 93 के पास एक्सप्रेसवे पर पौधों को पानी देने वाले टैंकर से टकरा गई। उनके पीछे चल रहीं दो इको कार वैगनआर से जा भिड़ी। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी होने पर यातायात और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें