ग्रेटर नोएडा। अल्फा-2 के पास एक तेज रफ्तार कार ने पेड़ के नीचे कुर्सी डालकर बैठे दो लोगों को टक्कर मार दी। दनकौर निवासी मनीष सिंघल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे दनकौर निवासी ललित और खेमचंद बीकानेर स्वीट्स के पास खाली प्लॉट में पेड़ के नीचे कुर्सी डालकर बैठे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार इंडेवर कार ने दोनों युवकों को टक्कर मारने के साथ पास खड़ी दो कारों की भी टक्कर मार दी। हादसे में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। शिकायकर्ता ने कार सवार लोगों के नशे में होने का आरोप लगाया है। वहीं अल्फा-2 चौकी इंचार्ज अंकित कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। ब्यूरो