फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा साबित हुई रफ्तार: यमुना एक्सप्रेसवे पर रेलिंग तोड़कर कार खाई में गिरी, चालक की मौत

Sat, 01 Jul 2023 11:11 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जेवर

सार

मौके पर पहुंचे टोल के निजी सुरक्षा कर्मियों व पुलिस ने कार में फंसे चालक दीपक को बाहर निकाला और जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
मृतक राहुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में जेवर के चांचली गांव निवासी दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं देर रात जेवर-टप्पल रोड पर कैलाश अस्पताल के पास अज्ञात वाहन ने हरियाणा के पलवल पहरूका निवासी नन्द किशोर को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शनिवार तड़के करीब तीन बजे जेवर के चांचली गांव निवासी दीपक पुत्र राजकुमार अल्टो कार से ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जा रहे थे। 38 किलोमीटर माइलस्टोन पर पहुंचने पर अनियंत्रित होकर कार लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए साइड में लगभग 10 फीट नीचे जा गिरी। 
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे टोल के निजी सुरक्षा कर्मियों व पुलिस ने कार में फंसे चालक दीपक को बाहर निकाला और जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, शुक्रवार रात हरियाणा के पलवल जिले के चांट थाना क्षेत्र के पहरूका निवासी नंदकिशोर गिर्राज अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें