फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खाई में गिरी कार, चालक की मौत

Mon, 06 Oct 2025 12:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
जसूर के मच्छी भवन निवासी ने खड्ड के दूसरे छोर परगिरी कार। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। जसूर-तलवाड़ा सड़क पर शनिवार देर रात सिनेमाघर के पास एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार चालक कमनाला निवासी अनूप पुत्र हरी सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने मछली भवन गांव के समीप खाई में लाल रंग की कार गिरी देखी तो तुरंत पुलिस व परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि अनूप शनिवार रात करीब 8:00 बजे जसूर रेलवे फाटक के पास पुरानी सब्जी मंडी स्थित अपनी मिट्टी के बर्तनों की दुकान बंद कर घर लौट रहा था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क किया, परंतु कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

अनूप अपने पीछे पत्नी, दो बच्चों और बीमार पिता को छोड़ गया है। परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा वही था। उधर, डीएसपी नूरपुर चंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें