ग्रेटर नोएडा(संवाद)। स्किपर्स क्रिकेट मैदान पर चल रहे कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग सीजन-2 के लीग मैच में क्रिक हीट ने लाइटिंग-11 को 28 रन से पराजित किया। क्रिक हीट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में चार विकेट पर 245 रन का स्कोर बनाया। वीर चौधरी ने 140 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाइटिंग-11 की टीम सात विकेट के नुकसान पर 217 रन ही बना सकी। अमित कौशिक ने 60 रन की पारी खेली। वीर चौधरी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।