फायर सर्विस के अनुसार, सोमवार को सेक्टर-12 में एक गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आग को पूरी तरह बुझा दिया। आग बुझने के बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।
पुलिस के मुताबिक, हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया वाहन में तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।