ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेट्स इंटरनेशनल स्कूल में खेले गए क्रिकेट मुकाबले में कैप ए ने मॉडर्न अकादमी को 83 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर मॉडर्न अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कैप ए ने 24 ओवर में 156 रन बनाए। बन्नू ने 56 गेंदों पर 37 रन बनाए, जबकि कर्तव्य चौधरी ने 19 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन की तेज पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मॉडर्न अकादमी की टीम 18 ओवर में 73 रन पर ऑलआउट हो गई। अनु ने 39 गेंदों पर 26 रन बनाए। कैप ए के मनन ने पांच ओवर में 34 रन देकर पांच विकेट लिए, जबकि अथर्व श्रीवास्तव ने तीन ओवर में सात रन देकर तीन विकेट झटके। शानदार गेंदबाजी के लिए अथर्व को मैन ऑफ द मैच चुना गया।