ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित ग्रैंड्स इंटरनेशनल स्कूल के क्रिकेट मैदान पर आयोजित हॉट वेदर क्रिकेट सीरीज के अंतिम मुकाबले में सीएपीए ने सीएपीबी को चार विकेट से हराया। सीएपीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में आठ विकेट पर 224 रन बनाए। सिद्धार्थ सिंह ने 107 रन की पारी खेली। जवाब में सीएपीए ने छह विकेट पर 225 रन बनाकर मैच जीत लिया। अर्नव गोयल ने नाबाद 109 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच चुने गए। हालांकि, सीएपीबी ने सीरीज 3-2 से जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।