ई-बसों के लिए 45 बस शेल्टर्स का नवीनीकरण करेगा ग्रेनो प्राधिकरण
ग्रेटर नोएडा। ई-बसों के संचालन को बेहतर करने के लिए अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 45 बस शेल्टर्स का नवीनीकरण करेगा। इसके लिए तीन पैकेज में काम होना है। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक अर्बन सर्विस सनी यादव के मुताबिक इनमें कुछ नए बस शेल्टर्स भी शामिल हैं। एजेंसियों से बस शेल्टर्स के डिजाइन भी मांगे गए हैं। बस शेल्टर्स को ग्रेनो वेस्ट के गौड़ चौक, एक मूर्ति, बिसरख इलाकों के अलावा परी चौक, सूरजपुर, कलेक्ट्रेट, ओमिक्रॉन, स्वर्णनगरी आदि क्षेत्रों में बनाया जाएगा। ब्यूरो