फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल में टोल टैक्स देकर ले गए ग्रेनो से चोरी कैंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेनो से कैंटर चोरी कर हरियाणा ले गए, पलवल में टोल भी चुकाया
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र के सिग्मा-2 सेक्टर से एक ट्रांसपोर्टर का 10.50 लाख रुपये का कैंटर चोरी हो गया। खास बात यह है कि बदमाश ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पलवल टोल पर बाकायदा टैक्स चुकाते सीसीटीवी में कैद हुए। पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी है। आशंका है कि बदमाश कैंटर को हरियाणा ले गए हैं। दादरी के डाबरा गांव निवासी पवन ने बताया कि उनके भाई अनिल का ट्रांसपोर्ट है। सिग्मा-2 सेक्टर में उनके भाई का दफ्तर भी है। चालक 21 अक्तूबर को दफ्तर के पास कैंटर खड़ा कर गया था। अगले दिन सुबह कैंटर वहां नहीं मिला। पुलिस को सूचना दी गई। टीम ने जांच शुरू की। बदमाश टोल के सीसीटीवी में कैद हुए। 21 अक्तूबर को रात लगभग एक बजे बदमाश यहां से कैंटर लेकर निकलते दिख रहे हैं। इससे पहले वह टोल टैक्स भी भरते हैं। पुलिस हरियाणा में पड़ताल कर रही है। उनका कहना है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें