-बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया किसान एकता संघ
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। किसान एकता संघ ने रविवार को पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए राहत सामग्री से भरे कैंटरों को दनकौर कैम्प कार्यालय से रवाना किया है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के नेतृत्व में यह राहत काफिला पंजाब के लिए रवाना हुआ।
पंजाब में बाढ़ पीड़िताें के लिए करीब 6 हज़ार किलो खाद्य सामग्री जिसमें अनाज, तेल, दाल, बिस्कुट, पानी की बोतलें और जूस आदि जरूरत की सामग्री भेजी जा रही है। सामग्री को विशेष रूप से तैयार कर कैंटरों में लादा गया। यह राहत सामग्री अलग-अलग ज़िलों से एकत्र की गई। इनमें बरेली, अलीगढ़, गाजियाबाद, हापुड़ और मेरठ से आए किसान एकता संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा कि देश के किसी भी कोने में अगर हमारा कोई भाई संकट में है तो हम चुप नहीं बैठ सकते। इस मौके पर पंडित प्रमोद शर्मा, बिक्रम नागर, पप्पे नागर, श्रीकृष्णा बैंसला, जेपी नागर, अरुण खटाना, हिमाचल कसाना, सतीश कनारसी, मनीष नागर, जीतन नागर, सोनू मावी, जोरा भाटी, छोटे खां, परवेज़ खान, मेहरबान अली, शौकत अली चेची, भूपेंद्र नागर, अखिलेश प्रधान, आसिफ प्रधान, इंतजाम अली, हेमराज बीडीसी, और भगीरथ कसाना समेत कई लोग मौजूद रहे।