फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: केजीपी पर ट्रक से टकराया कैंटर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे ट्रक से कैंटर गाड़ी टकरा गई। इसमें कैंटर चालक की मौत हो गई। परिजनों ने ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बुधवार को केस दर्ज कराया है। हरियाणा के पलवल निवासी सोमदत्त उर्फ सोनू ने शिकायत की है कि उनके पिता गोपाल (49) कैंटर किराए पर चलाते थे। एक नवंबर वह पलवल से एक कंपनी का सामान लेकर बुलंदशहर जा रहे थे। उसी दौरान आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिसके चलते कैंटर पीछे से ट्रक में जा घुसी। कैंटर आगे से क्षतिग्रस्त हो गया। पिता कैंटर के केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें