फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कैंसर पीड़ित महिला से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-14 में कैंसर पीड़िता के साथ मारपीट करने के मामले में कोतवाली फेज वन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मामला बीती पांच अप्रैल का है। कैंसर पीड़िता के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच अप्रैल को वे सेक्टर के गेट के बाहर पत्नी संग सब्जी खरीद रहे थे। तभी एक सब्जी विक्रेता को बबलू, सोनू उर्फ कैफ, अमन और रमन पीट रहे थे। जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी अमित मान ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें