नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में स्तन कैंसर जागरूकता माह के तहत बृहस्पतिवार को शीविंग्स फाउंडेशन के सहयोग से कैंसर जांच शिविर आयोजित किया गया। हॉस्टल की महानिदेशक डॉ. छाया चोरडिया ने कहा कि कार्यक्रम में शिक्षिकाओं और महिला कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, स्तन स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर खुलकर चर्चा करने और चिकित्सकों से परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया। शीविंग्स फाउंडेशन की महिला चिकित्सकों व स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम ने शिक्षिकाओं और महिला कर्मचारियों को स्तनों की स्वयं जांच करने की जानकारी, संभावित चेतावनी संकेतों और उपयुक्त चिकित्सकीय स्क्रीनिंग के महत्व के बारे में बताया। ब्यूरो