ग्रेटर नोएडा (संवाद)। प्रदेशस्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए बृहस्पतिवार को जिलास्तरीय ट्रायल हुआ। इसमें दो खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ। वरिष्ठ प्रशिक्षक डॉ. परवेज अली ने बताया कि 28 से 30 अगस्त तक सहारनपुर में बालक-बालिका वर्ग में प्रदेशीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता होगी। इसके लिए मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जिलास्तरीय ट्रायल लिया गया। इसमें चार खिलाड़ियों ने भाग लिया। दो खिलाड़ी 70 किग्रा भार वर्ग में क्रिस मैरी और 55 किग्रा भार में जीशान गिल का चयन मंडल ट्रायल के लिए हुआ है।